फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। चक्कर आने की शिकायत के बाद शनिवार को झोलाछाप से इलाज कराना युवक को महंगा पड़ा। झोलाछाप की ओर से दी गई दवा खाने व इंजेक्शन लगवाने के कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस सचौली निवासी झोलाछाप की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमदी निवासी रामसमुझ (35) पुत्र दशरथ शनिवार को भिनगा गया था। जहां से लौटते समय रास्ते में उसकी तबियत खराब हो गई। इस दौरान उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद रामसमुझ ने भिनगा सिरसिया मार्ग स्थित गुलरा ईदगाह के निकट दुकान चला रहे सचौली निवासी झोलाछाप को दिखाया। इस पर उसने रामसमुझ को एक खुराक दवा खाने को दी इसके साथ ही उसे एक इंजेक्शन भी लगाया।
इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के कुछ देर बाद दुकान पर ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना आसपास मौजूद लोगों ने सिरसिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना के बाद झोलाछाप दुकान छोड़ कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर एसीएमओ डॉ. मुकेश मातहेलिया ने बताया कि घटना के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें