फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। घर के पास लगे बालू को एकत्र कर रहा घोरमा परिसिया निवासी युवक शनिवार को करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिवारीजनों को कुछ जानकारी हो पाती उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम घोरमा परसिया निवासी मोहम्मद दीन (45) पुत्र भल्लर के घर के पास बालू रखी हुई थी। जिसके पास लगे रॉड के सहारे बंधी केबल से घर में विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। केबल कटे होने के कारण रॉड पर करंट उतरा हुआ था। तभी बालू सही करते समय मोहम्मद दीन करंट की चपेट में आ गया। जब तक परिवारीजनों को इसकी जानकारी होती मोहम्मद दन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। मृतक परिवार में कमाने वाला एकलौता व्यक्ति था। जिसके 4 बेटियां व एक बेटा है। उसकी मौत के बाद जहां परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें