फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से युवक पर गिरा विद्युत पोल, मौत

Sun, 27 Sep 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत दमावा निवासी एक युवक पर रविवार सुबह एक विद्युत पोल भारी बारिश के कारण गिर गया। पोल के चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें आननफानन में पहले सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



गिलौला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दमावा निवासी मृतक दुईजीराम (51) के भतीजे विजय कुमार ने बताया कि रविवार सुबह उनके चाचा दूध लेने के लिए बाइक से डेयरी जा रहे थे। इस दौरान भारी बारिश से गांव के पास रास्ते में विद्युत पोल उन पर गिर गया। पोल के नीचे दबने से दुईजीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणाें की सूचना पर आए परिजनों ने उन्हें आननफानन में सीएचसी गिलौला पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर आई मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
वर्जन
इकौना क्षेत्र के ग्राम दमामा निवासी दुइजी के ऊपर बिजली का खंभा गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच ले गए, जहां पर उनकी मौत हो गई। प्रकरण की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अन्नपूर्णा गर्ग, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें