श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम दामूपुरवा निवासी विक्रम (30) शनिवार रात करीब आठ बजे घर में पंखा सही कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग जब तक कुछ कर पाते तब तक उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नासिरगंज चौकी प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।