फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिना बरसे लौटे बादल, किसान परेशान

Mon, 06 Jul 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आसमान में छाए काले बादल।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में चटख धूप और चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल हैं। रविवार को आसमान में बादल छाए लेकिन बिना बरसे ही गायब हो गए। बादलों के साथ ही बारिश की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। खेतों में धान की नर्सरी तैयार है, पर सूरज की तपन कम नहीं हो रही। किसानों को बारिश का इंतजार है ताकि वे रोपाई शुरू कर सकें। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मटखनवा निवासी किसान मनोराम ने बताया कि नर्सरी का पानी तीन से चार घंटे में सूख जाता है। किसान रामबरन ने बताया कि पंपिंग सेट से रोपाई कर दी है। उन्हें हर तीसरे दिन सिंचाई करनी पड़ रही है। बारिश न होने पर फसल पर लागत बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें