पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेवली सरसा में शुक्रवार को सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक रामसमुझ (40) रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी अचानक ट्रेन आ गई और उसकी चपेट में आ जाने के कारण घायल हो गए। आस पास के लोगों ने जब यह देखा तो उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद