फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सांड़ों ने मचाया उत्पात, वृद्घ की मौत, महिला घायल

Thu, 20 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बीते चौबीस घंटे में तीन अलग अलग घटनाओं में सांड़ों ने जमकर उत्पात मचाया। इस हादसे में एक वृद्ध की जहां मौत हो गई वहीं एक महिला घायल हो गयी। जबकि कोतवाली देहात के पास दो सांड़ आपस में लड़ते-लड़ते फाटक को तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सांड़ों के उत्पात की पहली घटना नानपारा कोतवाली के चंदनपुर के मजरे भिनगापुरवा में हुई। यहां क्षेत्रीय निवासी 70 वर्षीय लखन बुधवार देर शाम नौसरगुमटीहा गांव के निकट खेत की रखवाली करने गया था। इसी दौरान खेत में घुसे एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर नानपारा सीएचसी पहुंचे, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद वृद्ध को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान ने इस घटना की सूचना हलका लेखपाल को दी है।

एक अन्य घटना में देहात कोतवाली के बहराइच लखनऊ हाईवे पर फखरपुर निवासनी 30 वर्षीय पूजा पत्नी मोहित अपने देवर के साथ बाइक से बौंड़ी से फखरपुर आ रही थी। टिकोरा मोड़ बसंतापुर के पास अचानक बाइक के सामने एक सांड़ के आ गया। उसे बचाने के प्रयास में पलटी बाइक के कारण पूजा गंभीर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में ही गुरुवार सुबह दो सांड़ आपस में भिड़ गए। इसी दौरान ट्रेन के निकलने का समय होने लगा। रेलकर्मी के फाटक बंद करने के बावजूद दोनों सांड़ लड़ते-लड़ते फाटक को तोड़ कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद इन सांड़ों को ट्रैक से हटा कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना कराया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें