फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। माल्ही चौराहे पर शनिवार को एक युवक ट्रक पर लकड़ी लादने आया था। इस दौरान ट्रक को पीछे करते समय उस पर बैठा युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते करंट से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

माल्ही चौराहा मल्हीपुर व बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। जहां बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के भज्जापुरवा निवासी निसार अली (45) पुत्र शमसाद अली ट्रक पर लकड़ी लादने आया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह ट्रक पर बैठा हुआ था। इस दौरान ट्रक चालक ट्रक पीछे करने लगा। तभी निसार अली ऊपर से गुजरी हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। जब तक किसी को जानकारी होती करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची मल्हीपुर व नवाबगंज पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। बाद में नवाबगंज पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस बारे में मल्हीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि घटना स्थल जिले की सीमा से बाहर का था। इसलिए नवाबगंज पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें