फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 27 Jun 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बिलखते मृतक रामू के परिजन।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मधवापुर चौराहे से कोनहा गांव जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई। तपसी इंटर कॉलेज के निकट दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कोनहा गांव निवासी रामू गौतम (18) की मौत हो गई। रामू शाम को अपनी बाइक से गांव जा रहे थे। तभी जोखवा बाजार निवासी सोनू (35) की बाइक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सिरसिया सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोनू अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें