श्रावस्ती। शुक्रवार को हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोहरवा में भवन निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। बोहरवा निवासी बरसाती लाल यादव बोहरवा चौराहे पर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। सरिया उठाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। गृहस्वामी ने उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।