फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रास्ते के विवाद में युवक पर फावड़े से हमला

Fri, 07 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज। रुपईडीहा थाना के बाबागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के सहजरामपुरवा निवासी राजकुमारी ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रास्ते के विवाद में बेटे पर फावड़े से हमला किए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि इस मामले की शिकायत के बाद भी रुपईडीहा पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दूसरी तरफ बाबागंज चौकी इंचार्ज विजय चौधरी का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन



एसपी के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत चार पर मुकदमा
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत उपधी निवासी रामलखन ने एसपी प्रशांत वर्मा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि बीते नौ मई को खेत की जुताई करने के दौरान ग्राम प्रधान पति अब्बास खां ने परिजनों ने साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर जातिसूचक गालियां देते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। एसपी के निर्देश पर इस मामले में जरवल रोड पुलिस ने ग्राम प्रधान व प्रधान पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें