फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जान जोखिम में डाल रहे सड़क पर बने गड्ढे, जिम्मेदार उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जिम्मेदारों की उदासीनता से जमुनहा तहसील सहित क्षेत्र के गांवों को मुख्यालय भिनगा से जोड़ने वाला परसा मार्ग बीते लंबे समय से खस्ताहाल है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य न होने से सड़क मार्ग पर बने गड्ढे बरसात में पानी भर जाने से जानलेवा साबित होने लगे हैं। इसके चलते ही क्षेत्रवासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से आवागमन को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


देखभाल न होने से तहसील व ब्लाक मुख्यालय जमुनहा सहित क्षेत्र के गांवों को जिला मुख्यालय भिनगा से जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह बदहाल व क्षतिग्रस्त हो चुका है। जमुनहा बहराइच मार्ग स्थिति कानी बोझी से सरयू नहर की पटरी होते हुए राप्ती बैराज जाने वाले इस मार्ग की सड़क पूरी तरह उधड़ चुकी है। इससे सड़क पर जगह जगह गड्ढे बनने के साथ ही मार्ग की पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यही स्थिति हाल परसा डेहरिया से भिनगा तक का भी है। बरसात के कारण इन मार्गों पर बने गड्ढों में होने वाला जलभराव आए दिन हादसों का कारण बन रहा है। गड्ढों का अंदाज न हो पाने के कारण वाहनों पलटने से लोग चोटिल भी हो रहे हैं।
मार्गों को दुरुस्त बनाने व उनकी मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग सालाना करोड़ों रुपये खर्च करता है। इसके बावजूद इस सड़क मार्ग की बदहाली दूर होने का नाम नहीं ले रही। इससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने चेताया है कि यदि शीघ्र इस मार्ग को दुरुस्त बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ तो, इसके खिलाफ एकजुटता के साथ तहसील व जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें