फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की पिटाई का आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछरिहिवा निवासी एक युवक द्वारा पत्नी की बेरहमी से पिटाई की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए आईजी के निर्देश पर भिनगा कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछरिहिवा निवासी आनंद मिश्रा पुत्र भास्कर दत्त मिश्रा द्वारा कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की गई थी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो जिले में इतना चर्चित हुआ कि मामला आईजी देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह तक पहुंच गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए आईजी ने भिनगा कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी करने व आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
आईजी के निर्देश के बाद मीडिया सेल में कार्यरत पुलिस कर्मियों ने वीडियो के बारे में विभिन्न श्रोतों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद न सिर्फ वीडियो की पुष्टि हुई बल्कि युवक की पहचान भी भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मछरिहिवा निवासी आनंद मिश्रा के रूप में हुई। इसके बाद भिनगा कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। इस बारे में एएसपी बीसी दुबे बताते हैं कि आईजी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया था। मीडिया सेल से इसकी जांच व पुष्टि कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें