फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कांवड़ लेकर जा रही युवती को पीटा, ब्लेड लेकर दाैड़ाया

Sun, 13 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी पुष्पा (20) ने दूसरे समुदाय के चार युवकों पर पीटने का आरोप लगाया है। पुष्पा रविवार को कांवड़ लेकर जंगलीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

युवती पुष्पा ने थाने में दिए तहरीर में बताया कि रविवार को वो अन्य कांवड़ियों के साथ जलाभिषेक के लिए जंगलीनाथ मंदिर जा रही थीं। इस दौरान दोपहर लगभग एक बजे मानुडीह निवासी आरोपी मुकरम व पिसर ने अपने दो अज्ञात दोस्तों के से सुजान डीह जंगल के पास स्थित मजार के सामने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उन्हें गाली देने लगे और विरोध पर पिटाई की। किसी तरह जान बचा कर वो भागी, लेकिन मिर्जापुर चौराहे के पास विपक्षियों ने उन्हें फिर घेर लिया और मोबाइल छीन कर इंस्टाग्राम व फेसबुक एप डिलीट कर दिया। फिर पिटाई की और ब्लेड लेकर दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वो भीड़ में घुस गईं और उनकी जान बच सकी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक लगातार उनका पीछा कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें