फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के कृष्णा नगर अपनी ससुराल आए बकवा निवासी युवक ने बुधवार रात पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतक भिनगा कोतवाली में चौकीदार भी था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बकवा निवासी मोटे (44) पुत्र टीपू भिनगा कोतवाली में चौकीदार था। जिसका विवाह नगर के ही कृष्णानगर (टंड़वा बनकटवा के लोनियनपुरवा) निवासी कुंवारे पुत्र चौधरी की पुत्री से हुआ था। जिसके पांच बच्चे हैं। दो माह पूर्व मोटे की पत्नी के जुड़वा बच्चे हुए थे।
जिससे नाराज मोटे ने अपनी पत्नी को घर से भगा दिया था। तब से उसकी पत्नी मायके में थी। बुधवार को मोटे अपनी पत्नी को विदा कराने अपनी ससुराल लोनियनपुरवा आया था। जहां दंपती में कहासुनी हुई थी। इससे नाराज मोटे ने अपनी ससुराल में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

ससुरालीजनों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भरा कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र पांडे बताते हैं कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें