फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बचाने में युवक भी डूबा, मौत

विज्ञापन
युवती व युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजनव जांच करते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
रतनापुर (श्रावस्ती)। सोनवा गांव में गुरुवार को एक युवती ने गहरे तालाब में छलांग लगा दी। इस दौरान पास में ही मौजूद युवक उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया, पर दोनों गहरे पानी में डूब गए। वहीं युवक व युवती को बचाने के लिए एक अन्य युवक ने भी तालाब में छलांग लगा दी, और वह भी डूबने लगा। इस पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को बचा लिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक व युवती का शव तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवा निवासी गौरी देवी (20) पुत्री कुन्ने गुरुवार को गांव के पास मौजूद मटखना तालाब पहुंची और अचानक पानी में छलांग लगा दी। तालाब गहरा होने के कारण वह डूबने लगी। यह देख गांव का ही सुरेश कुमार (22) पुत्र शिवशास्त्री लाल मौर्या उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। जैसे ही उसने गौरी को पकड़ा वह भी डूबने लगा।
गौरी व सुरेश को डूबता देख गांव निवासी भोंदू पुत्र अनोखी लाल ने भी तालाब में छलांग लगा दी। इस दौरान पानी अधिक होने के कारण वह भी पानी में डूबने लगा। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भोंदू को किसी तरह बचा लिया, जबकि गौरी व सुरेश की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों का शव तालाब से बाहर निकलवाया। बाद में पंचनामा भराकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विदित हो कि गौरी देवी की शादी 7 मई को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर कोठी निवासी इंद्राज के साथ हुई थी। गौरी देवी का पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। गौरी अपनी मां व दो छोटे भाई व एक बहन के साथ रहती थी। वहीं युवक व युवती की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें