फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में युवक की जान गई, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा जंगल में अंता तिराहे के पास बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ताल बघौड़ा निवासी कामरान (22) पुत्र अखलाक गुरुवार को बाइक से भिनगा गया था। उसके साथ अलीम (19) पुत्र सगीर व नेपाल के गंगापुर निवासी आलमीन (18) पुत्र प्रधान भी था। इन तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। भिनगा से लौटते समय जंगल में अंटा तिराहे पर सिरसिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक चला रहे कामरान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आलमीन व अलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें