फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: शौच के लिए गए युवक का पैर फिसलने से नहर में गिरा, गहराई में जाने से डूब गया; शव देख बिलख उठे घरवाले

Sun, 29 Jun 2025 03:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में शौच के लिए गए युवक का पैर फिसलने से नहर में गिर गया। गहराई में जाने से वह डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव देखा तो घरवाले बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस व लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में शनिवार देर शाम शौच के लिए गया युवक पैर फिसलने से नहर में गिर गया। गहराई में जाने से वह डूब गया। रविवार को उसका शव मौके से करीब 10 किमी दूर पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। बेटे की मौत की खबर मिली तो  परिवार में रोना-बिलखना शुरू हो गया।

विज्ञापन


घटना गिलौला थाना क्षेत्र के कोट मुबारकपुर के मजरा राजापुर खुर्द गांव की है। गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पासवान (21) की मौत हुई है। बताया गया कि शनिवार देर शाम वह शौच के लिए सरयू नहर किनारे गया था। अचानक पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। गहराई में जाने से बाहर नहीं निकल सका। 

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर ढूंढने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। लेकिन, कहीं पता नहीं चला। रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


इस दौरान घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर इकौना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के निकट नहर पुल के नीचे एक शव उतराता मिला। टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपने बेटे धर्मेंद्र के रूप में की। इकौना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें