फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कुत्तों ने युवक को दौड़ाया, कुएं में गिरकर मौत

Wed, 20 Sep 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। खरगौरा गणेश गांव में सोमवार रात घर के बाहर टहल रहे एक युवक को कुत्तों ने दौड़ा लिया। उनसे बचने के लिए भाग रहा युवक घर के पास ही में एक कुएं में गिर गया। जब तक परिवारीजन उसे निकालते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के ग्राम खरगौरा गणेश निवासी कमलेश कुमार शुक्ला (22) पुत्र श्याम मनोहर शुक्ल सोमवार रात घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसे कुत्तों ने दौड़ा लिया। उनसे जान बचा कर भागता कमलेश घर के पास ही एक कुएं में जा गिरा। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
कुएं के पास कुत्तों को बैठा देख जब परिवारीजनों ने उसमें झांक कर देखा तो अंदर कमलेश पड़ा था। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचीं नवीन मॉर्डन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें