फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बच्चों के विवाद में युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जमुनहा में बृहस्पतिवार को घायलों से पूछताछ करती पुलिस। - संवाद
विज्ञापन
जमुनहा। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा में बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद में युवक की पिटाई कर दी गई। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



शिकारी चौड़ा निवासी परशुराम ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेलते समय उनके घर के बच्चे व तीरथराम के बच्चे के बीच झगड़ा हो गया। इसकी शिकायत लेकर वह तीरथराम के घर गए। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत से नाराज तीरथराम ने अपने परिजनों कुंज बिहारी व मंटू के साथ मिलकर उनको जमकर पीटा।

उनके परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डॉयल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने परशुराम को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती करवाया। उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीरथ राम, कुंज बिहारी और मंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें