फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पैसा न देने पर भाभी व भतीजी पर चाकू से हमला

Fri, 16 Feb 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। रामपुर बस्ती निवासी युवक मोबाइल रिचार्ज का पैसा न मिलने पर आपा खो बैठा। नाराज युवक ने बुधवार रात चाकू से भतीजी की गर्दन व भाभी के पेट व पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक ने विषाक्त पदार्थ पी लिया। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने तीनों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बस्ती निवासी इमाम खां मुंबई में मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी हासरून (25) परिवार के अन्य लोगों के साथ रहती थी। बुधवार को इमाम के छोटे भाई मारूख ने भाभी हासरून से मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर वह भाभी को गाली देने लगा। भतीजी सनम (20) ने विरोध किया तो उसने चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। बचाने आई हासरून की पीठ व पेट पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद मारूख ने खुद विषाक्त पी लिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची गिरंट पुलिस ने तीनों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। एएसपी प्रवीण कुमार यादव के मुताबिक केस दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें