श्रावस्ती। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया है कि कार्यक्रम में चित्रकारी, लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। इच्छुक युवा 23 अक्तूबर तक अपना पंजीकरण अपने शैक्षिक संस्थानों के माध्यम से करा सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी 7572022989 पर संपर्क कर सकते हैं।