श्रावस्ती।खेल विभाग ने विभिन्न स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई के साथ खेल में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में कक्षा छह, नौ व 11 में प्रवेश लिया जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी http://khelsathi.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दो सौ रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई शाम पांच बजे है। प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 15 से 24 मई तक अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में होगी। मुख्य परीक्षा तीन से छह जून तक संबंधित स्पोर्ट्स कॉलेजों में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद ही दाखिला मिलेगा।