स्पोर्ट स्टेडियम भिनगा में योगाभ्यास करती डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व अन्य।
श्रावस्ती/कटरा। स्वस्थ जीवन के लिए योग थीम पर रविवार को शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार रहे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के साथ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर योगाभ्यास की शुरुआत की। योगाभ्यास के बाद पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान हरिहरपुररानी ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि सुभाष सत्या, डॉ. एके वर्मा आदि मौजूद रहे।