फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: किसानों को मिली सम्मान निधि की 23वीं किस्त

Mon, 22 Jun 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनते जनप्रतिनि​धि व किसान।
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को किसानों के खातों में भेजी। श्रावस्ती के विकास भवन सभागार में किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा मुख्य अतिथि थे। दद्दन मिश्रा ने बताया कि जिले के एक लाख 55 हजार 318 किसानों को सम्मान निधि की राशि मिली है। सीडीओ शाहिद अहमद ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। किसान इस राशि का उपयोग बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में करें। इस दौरान उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें