फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में योग शिविर

Wed, 17 Jun 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित हुए। इन शिविरों में लोगों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

योग वेलनेस सेंटर राजकीय यूनानी चिकित्सालय श्रीनगर सागरगांव की ओर से योग सप्ताह के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद कार्यालय भिनगा में योग शिविर लगाया गया। इसमें ईओ डॉ. अनीता शुक्ला सहित अन्य कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। योग प्रशिक्षक अरुण कुमार ने बताया कि नियमित योग से बीमारियों का खतरा कम होता है और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में प्रवीण कुमार वर्मा और अर्चना वर्मा ने खिलाड़ियों को काॅमल योगा प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। साथ ही समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक रंजीता सिंह व अरुण कुमार ने लोगों को योग का प्रशिक्षण देते हुए जागरूक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें