फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध की पूजा से मिलती है शांति : भिक्षु

विज्ञापन
तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी। - फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को थाईलैंड के बौद्ध अनुयायियों से गुलजार रही। अनुयायियों ने रीति रिवाज के अनुसार भगवान बुद्ध की पूजा की। इसके बाद सभा में बौद्ध भिक्षु देवानंद ने उन्हें उपदेश दिया। भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध की पूजा से मानसिक शांति मिलती है। ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और सकारात्मकता जैसे कई लाभ मिलते हैं। भगवान बुद्ध की उपासना नकारात्मकता को दूर करने, पिछले पाप कर्मों को मिटाने और ज्ञान तथा सफलता प्रदान करने वाला है। ध्यान लगाने से जहां एक ओर मानसिक शांति मिलती है वहीं, दूसरी ओर एकाग्रता और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मौके पर काफी संख्या में बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें