फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिखराव नहीं संयुक्त रहने की जरूरत : सुभाष सत्या

विज्ञापन
भिनगा में आयोजित बैठक में मौजूद संगठन के पदा​धिकारी। - फोटो : भिनगा में आयोजित बैठक में मौजूद संगठन के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के एक मैरिज हॉल में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन श्रावस्ती की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष सत्या ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हम सभी को एक साथ प्रयास करना चाहिए। साथ ही लोगों को एकत्र होकर व्यापारी हितों की लड़ाई लड़नी होगी। क्योंकि बिखराव से न तो संगठन मजबूत होगा और न ही देश।
विज्ञापन

इस दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें जिला महामंत्री के पद पर अरविंद गुप्ता, बिट्टू रिजवानी, सोनू तिवारी, विनोद साहू के नाम की घोषणा की गई। इसी तरह से जिला उपाध्यक्ष के पद पर रामकिशोर गुप्ता, प्रवक्ता के रूप में मदन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी के रूप में धर्मवीर सोनी, जिला मंत्री के रूप में किशन गुप्ता, आनंद सोनी को चुना गया। इस मौके पर काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें