बोधि सभा में अनुयायियों को उपदेश देते भिक्षु। - संवाद
कटरा। म्यांमार से आए 25 अनुयायियों ने रविवार को बौद्ध भिक्षु इंदासारा के नेतृत्व में अंगुलीमाल स्तूप पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। सभा में भिक्षु इंदासारा ने बताया कि भगवान बुद्ध ने अंगुलीमाल डाकू को पेड़ की टहनी के सहारे ज्ञान की प्राप्ति करवाई थी। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध ने अंगुलीमाल को एक टहनी काट कर लाने और फिर उसे दोबारा जोड़ने के लिए कहा, लेकिन टूटी टहनी जुड़ी नहीं। इस पर बुद्ध ने उन्हें समझाया कि अगर कोई किसी काम को बिगाड़ सकता है, तो उसे वह काम ठीक करना आना भी चाहिए।