सुजानडीह बीट में पौधरोपण करते रेंजर व अन्य।-
गिरंट बजार। हरदत्तनगर वन रेंज के सुजानडीह बीट में शनिवार को विश्व वानिकी दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वनकर्मियों ने वन क्षेत्र में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में रेंजर हरिनरायण सिंह ने कहा कि बिना पेड़ पौधों के पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। फिर भी लोग पेड़ लगाने में अधिक रुचि नहीं लेते हैं, जबकि यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि यदि एक पेड़ काटते हैं तो कम से कम तीन पेड़ का पौधरोपण करें। इससे हमारी आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ प्राण वायु तो मिलेगी ही, उन्हें उपयोग के लिए लकड़ी भी मिल सकेगी। इस मौके पर वन दरोगा विवेक श्रीवास्तव, वन रक्षक रवि रत्नेश, ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद, रक्षाराम, पलटूराम, जयशंकर आदि मौजूद रहे।