फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाइक रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Sun, 22 Mar 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बाइक रैली में शामिल महिला पुलिलस कर्मी
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस लाइन परिसर से शनिवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली भिनगा नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करते हुए लोगों को महिला अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान-5 के द्वितीय चरण के दौरान पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी व एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि द्वितीय फेज में महिलाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करके कुछ ही मिनटों में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

साथ ही हाथों में सशक्त नारी, समृद्ध नारी, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी का सम्मान, देश का मान, हमारा संकल्प, नारी सुरक्षा आदि स्लोगन लिखे तख्तियों को लेकर नारे लगाए। इस मौके पर सीओ इकौना भरत पासवान, सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें