फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन व पारदर्शिता के साथ होंगे काम : डीएम

Thu, 30 Oct 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम।- स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवागत डीएम अश्विनी कुमार पांडेय मंगलवार की देर रात श्रावस्ती पहुंचे और उन्होंने कोषागार पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी शीर्ष प्राथमिकताएं भी गिनाईं।
विज्ञापन


नवागत डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि सुशासन व पारदर्शिता के साथ कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों से जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करवाया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, विकास कार्यों की गति तेज करने व जन शिकायत निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान सीडीओ शाहिद अहमद एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम भिनगा आशीष भरजद्वाज व वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें