फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नाले पर ढक्कन ढलाई का शुरू हुआ काम

Wed, 27 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
खुले नाले पर ढक्कन की ढलाई करते श्रमिक। - फोटो : खुले नाले पर ढक्कन की ढलाई करते श्रमिक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। दीवानी न्यायालय के पास से बन रहे नाले पर ढक्कन ढलाई का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को कर्मी नाले पर ढक्कन ढलाई का कार्य करते दिखे। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़ेगा। न्यायालय परिसर में लगभग तीन फीट चौड़े नाले के जिन स्थानों पर नाले का निर्माण पूरा हो गया है, वहां 15 दिन बाद भी ढक्कन नहीं रखा गया था। खोदे गए नाले की मिट्टी सड़क किनारे डाले जाने से बहराइच-भिनगा मुख्य मार्ग पर जाम भी लग रहा था। स्थानीय लोगों की इस समस्या को अमर उजाला के 24 मई के अंक में नाले पर ढक्कन न लगने से आवागमन बाधित शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिसका संज्ञान लेकर जिम्मेदारों ने मंगलवार से नाले पर ढक्कन ढलाई का कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें