फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर थाने में नियुक्त करें पैरवी अधिकारी : एएसपी

Wed, 27 May 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी कार्यवाही के लिए सोमवार शाम एएसपी चंद्रकेश सिंह ने थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान एएसपी ने थाना प्रभारियों को थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त करने व मुकदमों के प्रभावी संचालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों व गवाहों का समुचित प्रबंधन करें और बिना किसी विलंब के उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करें। साथ ही न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट व सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करें। बैठक में सीओ भिनगा भरत पासवान, इकौना आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें