श्रावस्ती। सरकार की ओर से पावर कॉर्पोरेशन के निजीकरण का निर्णय लिया गया है। जिसके विरोध में मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले तीन घंटे कार्य बहिष्कार किया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले को वापस करने की मांग को लेकर मशाल जुलूस भी निकाला।
पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को विद्युत उपकेंद्र भिनगा से सब डिवीजन अधिकारी इंजीनियर राज कुमार यादव के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकार की ओर से लिए गए निजीकरण के फैसले का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग भी की।
अपनी मांग के समर्थन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। एसडीओ ने कहा कि सरकार मध्यांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करना चाहती है। इसे पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो अधिकारी व कर्मचारी आरपार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगे।
इस दौरान इंजीनियर रुद्र प्रताप, आशीष सरोज, अमित कुमार प्रजापति, राजकुमार, ललित कुमार, जियालाल, एसके पांडे, सत्यनारायण, रामधनवर्मा, नानबाबू यादव, विशाल कुमार, दिलीप कुमार, सौरभ यादव, अनिल कुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।