फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी : एएसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित महिला सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी।  - फोटो : पुलिस लाइन में आयोजित महिला सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में सम्मेलन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एडीएम अशोक कुमार और विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. एके सिंह व बीएसए अजय कुमार मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने की।
विज्ञापन

सम्मेलन में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए शासन-प्रशासन प्रयासरत है। युवाओं में महिला सम्मान के महत्व को बढ़ाने के लिए स्कूल व कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस का कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की जिम्मेदारी है।
बीएसए अजय कुमार ने रूस का उदाहरण देते हुए कहा कि रूस में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। भारत में भी ऐसे कदमों की शुरुआत हो रही है। सम्मेलन को सीएमओ डॉ. एके सिंह, दीनानाथ गुप्ता, कैसरजहां, गुलशन जहां आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सीओ सतीश कुमार शर्मा, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें