फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सांसद के आवास पर महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Wed, 13 May 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सांसद के घर का घेराव करती महिला मोर्चा की सदस्य। - फोटो : सांसद के घर का घेराव करती महिला मोर्चा की सदस्य।
विज्ञापन
कटरा। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मंगलवार को सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास का घेराव किया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल के विरोध में विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बलरामपुर जिले की महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडेय ने बताया कि विपक्षियों ने महिला आरक्षण बिल के विरोध में मतदान किया। इस कारण यह महत्वपूर्ण बिल सदन में पारित नहीं हो सका। बिल के पक्ष में कुल 298 वोट पड़े थे। हालांकि, लोकसभा में यह बिल 54 वोटों से गिर गया। इस घटना से विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सबके सामने आ गया है। इस मौके पर जिला कार्य समिति की सदस्य अर्चना बाजपेयी, ललिता तिवारी, महामंत्री वंदना पासवान, उर्मिला देवी, सरोज तिवारी, सरिता शुक्ला, डाली गुप्ता, जनक दुलारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें