फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: युवती की फर्जी आईडी बनाकर उत्पीड़न, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 May 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र निवासी शिखा गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि एक अज्ञात युवक सात-आठ माह से उन्हें परेशान कर रहा है। आरोपी ने 23 अप्रैल को उनके इंस्टाग्राम खाते से फोटो निकालकर दो फर्जी आईडी बनाई। जिन पर अश्लील शब्द जोड़कर रील्स साझा की। इससे उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई और उन्हें बहराइच चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज कराना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि सात मई को फिर से उनकी फोटो लगाकर नई आईडी बनाई गई और फोटो व गाने साझा किए गए, जिसकी शिकायत मल्हीपुर थाने में की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गरिमा भंग करने और सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस सेल जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें