कार्यक्रम में मौजूद किशोरियां । - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार को भिनगा के बाबागंज चौराहा स्थित एक प्रशिक्षण संस्थान में महिलाओं व बालिकाओं को वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी गई।
कार्यक्रम के दौरान यात्री मालकर अधिकारी महेश कुमार वर्मा ने बताया कि तीन से 11 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग व महिला कल्याण विभाग की ओर से ड्राइविंग मॉय ड्रीम्स (मेगा इवेंट) का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के तहत एक माह में 7500 महिलाओं को वाहन चलाने का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने महिलाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि इस अभियान से महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इस मौके पर संजय कुमार वर्मा, मोटर ट्रेनिंग स्कूल प्रबंधक अश्वनी मौर्य, सुनील राना, विष्णु प्रताप सिंह, गुलशन जहां सहित अन्य मौजूद रहे।