फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नारी सुरक्षा दल दे रहा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी सुरक्षा दल दे रही हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
विज्ञापन

श्रावस्ती। पुलिस विभाग की ओर से थाना स्तर पर गठित शक्ति मोबाइल टीम ने शुक्रवार सोनबरसा गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान टीम में शामिल महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने मौजूद महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून तथा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं गुलरा में महिला आरक्षी अर्जिता देवी ने मौजूद महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी। वहीं महिला आरक्षी सोनी देवी ने समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर का सहयोग लेने की बात कही। इसके साथ ही टीम की ओर से गिलौला, इकौना, हरदत्त नगर गिरंट व रतनापुर सहित अन्य स्थानों में चौपाल का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें