फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कार्यालय में बैठ तैयार कराई जा रही कार्ययोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के तहत जिले के छह परिषदीय विद्यालयों का उच्चीकरण कराया जाएगा। इन्हें सुविधा संपन्न बनाने के साथ ही इनमें अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी। इसके लिए प्रस्ताव कार्यालय में बैठ कर ही तैयार कर भेज दिया गया है, जिसका खुलासा नगर में ही हुआ है।
विज्ञापन

भिनगा स्थित प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा, जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय बेगमपुर, सिरसिया के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटहर, हरिहरपुररानी का प्राथमिक विद्यालय चहलवा प्रथम, गिलौला में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर एवं इकौना में कंपोजिट जुनियर हाईस्कूल विशुनापुर का प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया में चयन हुआ है। इन विद्यालयों का 2024 तक उच्चीकरण कराने के लिए प्रति विद्यालय करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे इन विद्यालयों में लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, एमडीएम शेड, मल्टी एक्टिविटी हाल, स्मार्ट क्लास, डेस्क बेंच, विद्यालय में प्री प्राइमरी बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जाएगा।
यदि आंगनबाड़ी केंद्र पूर्व से निर्मित है तो उसकी मरम्मत कराने के साथ ही बच्चों के लिए डेस्क बेंच की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही विद्यालय में बच्चों के लिए खेल मैदान, पार्क व सुरक्षा के लिए एक एक चौकीदार की तैनाती होगी। इसके लिए भिनगा नगर में चयनित प्राथमिक विद्यालय टंड़वा बनकटवा के पास न तो पर्याप्त मैदान है और न ही पर्याप्त भूमि जिस पर लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, विज्ञान लैब, एमडीएम शेड, मल्टी एक्टिविटी हाल, स्मार्ट क्लास व आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा सके। जबकि बगल में ही मौजूद प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां को इससे वंचित कर दिया गया। जबकि इस विद्यालय के पास न सिर्फ पर्याप्त भूमि मौजूद है। बल्कि यहां आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन भी नहीं हो रहा है। इस बारे में बीएसए अमिता सिंह का कहना है कि प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। देखते हैं कि इसमें क्या संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें