बनीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करतीं महिलाएं।
श्रावस्ती/कटरा। श्रावण के सोमवार का व्रत रखने वाली महिलाओं ने अषाढ़ के अंतिम सोमवार से ही व्रत प्रारंभ कर दिया। ऐसे में सोमवार को महिलाओं ने विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक कर व्रत प्रारंभ किया। कटरा स्थित पांडवकालीन बनी नाथ शिव मंदिर में महिलाओं ने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की। जलाभिषेक के दौरान दही, दूध, शहद, अच्छत, भांग, धतूर, बेल पत्र आदि को शिवलिंग पर चढ़ाकर अपने व्रत को प्रारंभ किया। विधानाचार्य पंडित अनोखी लाल पाठक ने बताया कि श्रावण माह का विशेष महत्व है। इसी तरह से सिरसिया क्षेत्र के विभूतिनाथ मंदिर, भिनगा के हनुमानगढ़ी मंदिर, राजर्षि काली मंदिर सहित अन्य शिवालयों में पूजा अर्चना की गई।