श्रावस्ती। महिला सशक्तिकरण व साइबर जागरूकता के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी, मिशन शक्ति, शक्ति मोबाइल टीम की ओर से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
बुधवार को चौधरी महाजन गौरव पब्लिक स्कूल पटना, नीलम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति आवासीय बालिका विद्यालय, श्री सियाराम पटवारी इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जेतवन इंटर कॉलेज, जगतजीत इंटर कॉलेज, राधा-कृष्ण इंटर कॉलेज ग्राम गब्बापुर में चौपाल लगाई गई।
टीम में शामिल महिला पुलिस ने महिलाओं को छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न व साइबर हिंसा जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए जागरूक किया। वहीं शक्ति दीदी ने छह से आठ वर्ष तक के बच्चों को गुड व बैड टच के बारे में बताया।
शांतिभंग में आठ गिरफ्तार
श्रावस्ती। पुलिस ने मंगलवार रात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
श्रावस्ती। गिलौला पुलिस ने मंगलवार रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान अख्तर नगर निवासी सुखराज को दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।