श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम गोपीपुरवा निवासी कोयली (30) की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा निवासी छोटकऊ ने बुधवार को सिरसिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने पुत्री कोयली का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व राजेंद्र के साथ किया था। बेटी ने मंगलवार शाम मायके पक्ष के लोगों से वीडियोकॉल पर बात भी की थी। फिर अचानक उसकी मौत कैसे तो गई।
कोयली के ससुर त्रिलोकी ने बताया कि उनका पुत्र राजेंद्र किसी काम से भिनगा गया हुआ था उसे फोन पर बहू की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। इस पर राजेंद्र ने घर आकर पत्नी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गया।
वहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच ले जाते समय रास्ते में ही कोयली की मौत हो गई। थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।