श्रावस्ती। नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम मलौना खसियारी के पास राप्ती नदी में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचीं कटरा पुलिस ने शव नदी से निकलवाया। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 40 वर्ष लग रही है। शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव की पहचान कराने की नाकामयाब कोशिश की। शव संयुक्त जिला चिकित्सालयकी मर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। (संवाद)