फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला झुलसी

Mon, 13 Mar 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। महकमे की लापरवाही के कारण शनिवार देर शाम खेत गई भेलागांव निवासी एक महिला एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया जहां से बाद में उसे भिनगा रेफर किया गया है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेलागांव निवासी रूमन देवी (35) पत्नी रामवृक्ष शनिवार देर शाम गांव के बाहर खेत गई थी। खेत से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार लटक रहा था। अंधेरा होने के कारण रूमन को तार नहीं दिखा। इस बीच आपूर्ति बहाल होने के कारण वह बिजली की चपेट मे आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें