फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिले की जलवायु मत्स्य पालन के लिए सर्वोत्तम

Mon, 13 Mar 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिले में मत्स्य विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन की नवीन तकनीक बताने के साथ ही उन्हे मत्स्य उत्पाद बिक्री के लिए बाजार भी मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही उन्हें साइकिल विद आइस बॉक्स भी दिया जा रहा है जो उनके लिए वरदान साबित होगा।यह बातें रविवार को विकास भवन परिसर में मत्स्य विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में चयनित लाभार्थियों को डीबीटी प्रमाण पत्र एवं साइकिल विद आइस बॉक्स वितरण के दौरान जिला विकास अधिकारी राम समुझ ने कही। उन्होंने कहा की जिले की जलवायु मत्स्य पालन के लिए सर्वोत्तम है। यहां मछली पालन के लिए तमाम संभावनाएं मौजूद हैं जिनका उपयोग कर मत्स्य पालक अपनी आर्थिक दशा सुधार सकते हैं। सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार ने कहा कि लाभार्थियों में एक महिला छंगुरी देवी भी शामिल हैं। इन सभी 11 लाभार्थियों को साइकिल विद आइस बॉक्स व डीबीटी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। छंगुरी देवी को तालाब निर्माण के लिए धनराशि भुगतान का प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस मौके पर कई अन्य मत्स्य पालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें