श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम कोकल निवासी विनीता (36) मंगलवार देर शाम शौच के लिए खेत में जा रही थीं। तभी खेत की मेढ़ पर बैठे किसी सांप ने काट लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर वह उन्हें लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां पर इलाज के बाद चिकित्सकों ने बुधवार को घर भेज दिया गया।