श्रावस्ती। आगामी बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए भिनगा तहसील के कक्ष संख्या 12 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां के फोन नंबर 9305547187 पर कभी भी संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। एसडीएम के मोबाइल नंबर 9454416088 व तहसीलदार भिनगा के मोबाइल नंबर 9454416092 व नायब तहसीलदार भिनगा के मोबाइल नंबर पर 7007746929 व 7355492330 पर सूचित कर सकते हैं।