फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने प्लास्टिक बेबी को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर खुर्द गांव की एक महिला ने रविवार को एक प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया। इस बच्चे की मौत 24 घंटे में ही हो गई। यह दूसरा मौका है जब इस महिला ने प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया है। इससे पहले भी उसने ऐसे ही बच्चे को जन्म दिया था। जिसकी भी मौत कुछ ही देर में हो गई थी।
विज्ञापन

जिले के मल्हीपुर क्षेत्र में मल्हीपुर खुर्द निवासी मन्नतुल पत्नी जुमई ने मल्हीपुर सीएचसी में एक प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया। इस बच्चे की मौत 24 घंटे के अंदर ही हो गई। यह कोई पहला मौका नहीं है। जब इस महिला के साथ ऐसा हुआ है।
इससे पहले भी वर्ष 2020 में इस महिला ने मल्हीपुर सीएचसी में ही इसी तरह के प्लास्टिक बेबी को जन्म दिया था। जिसकी सात मिनट में ही मौत हो गई थी। इस संबंध में सीएचसी मल्हीपुर अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सोनकर ने बताया कि इससे पहले जो बीमारी थी अबकी बार जन्म हुई प्लास्टिक बेबी को भी वही बीमारी है। 24 घंटे के बाद इसकी मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें